फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SEPARATISTS MEETING IN GILANI HOUSE AT HYDERPORA

J&K: सेहरई के बेटे के आतंकी बनने पर अलगाववादियों ने गिलानी के घर पर किया मंथन

Mon, 26 Mar 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 26 Mar 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
SEPARATISTS MEETING IN GILANI HOUSE AT HYDERPORA
KASHMIR SEPARATISTS - फोटो : File Photo
तहरीक-ए-हुर्रियत के नए चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहरई के बेटे जुनैद के आतंकी बनने की सूचना ने अलगाववादियों के शीर्ष नेतृत्व को भी परेशानी में डाल दिया है। रविवार को हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के घर जमा हुए अलगाववादी नेताओं ने नए घटनाक्रम के संदर्भ में गहन मंथन किया।
विज्ञापन


बैठक में हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक भी मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक हुर्रियत(जी) के चेयरमैन गिलानी के हैदरपोरा स्थित घर पर बैठक में आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


सेहरई के बेटे के आतंकी बनने से कश्मीरी अवाम में जाने वाले संदेश पर भी विचार किया गया। अलगाववादी अब तक कश्मीर को सियासी मुद्दा बताते रहे हैं। अलगाववादी कभी खुलकर आतंकवाद को जायज नहीं ठहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर को विवादित मुद्दा बताकर आजादी की बात करने वाले ग्रुप के परिवार से किसी युवक के आतंकी बनने से नेतृत्व असमंजस में पड़ गया है। सेहरई के बेटे को वापस लौटने के लिए राजी करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

अलगाववादी नेतृत्व को लगता है कि जुनैद के आतंकी बनने का कश्मीरी अवाम में गलत संदेश जा सकता है और इसका असर आजादी के आंदोलन पर भी पड़ सकता है। जुनैद एमबीए है और एक ई-भुगतान कंपनी में नौकरी करता था।

 

उस पर साल 2016 में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान पत्थरबाजी करने का भी आरोप है। इस सिलसिले में वह एक बार कोर्ट में पेशी के लिए भी गया था।

वायरल फोटो से आतंकी बनने की मिली जानकारी
सेहरई के बेटे जुनैद के आतंकी बनने की जानकारी उसके परिवार को सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से मिली।  सेहरई के करीबी रिश्तेदार अहमद राथर ने बताया कि उसकी आतंकी बनने की बात हम सबको सोशल मीडिया के जरिए पता चली।

उसके मुताबिक जुनैद के आतंकी बनने की खबर पर उसके वालिद सेहरई ने कहा कि यह उसकी पसंद है। जुनैद जुमे के दिन लाल चौक पर मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब घर नहीं लौटा तो हमने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जुनैद हमेशा से आईएसआईएस का विरोधी रहा है। इसके साथ ही वह अब्बा (सेहरई) के काफी करीब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed