{"_id":"5afefb9c4f1c1b1a5e8b5775","slug":"separatists-leader-mirwaiz-said-to-pm-modi-to-listen-their-man-ki-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मीरवाईज ने कहा- मोदी से लाल चौक पर 'मन की बात' करने को मिले इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मीरवाईज ने कहा- मोदी से लाल चौक पर 'मन की बात' करने को मिले इजाजत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
MIRWAIZ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाईज उमर फारूक ने जुमे की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को रियासत के लोगों को लाल चौक इकट्ठा होकर पर पीएम मोदी से उनके दौरे के वक्त अपने "मन की बात" कहने की इजाजत देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम रेडियो पर इतने सालों से आपकी मन की बात सुन रहे हैं लेकिन अब जब आप कल यहां आरहे हैं तो लाल चौक पर शांतिपूर्वक हम कश्मीरियों को अपने मन की बात कहने की इजाजत दें। मीरवईज ने कहा कि इन तीन शब्दों से कश्मीर समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या अच्छी सरकार और विकास की कमी के कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और रियासत की सरकार खुद को सबसे अच्छे लोकतंत्र होने का ड्रम बजाती है। लेकिन उनकी पहली परीक्षा कल है कि हम कश्मीरियों को लाल चौक पर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मन की बात पीएम मोदी के सामने रखने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन दोनों सरकारों के लिए दूसरा परीक्षण 21 मई को होगा जब हम ईदगाह से एक रैली करने की योजना बना रहे हैं ताकि शहीदों के मिशन को आगे बढ़ाने के प्रति वचनबद्ध किया जा सके।
Mr Modi all have been listening to your ‘man ki baat’ for years now. As you come here tomorrow allow us Kashmiris to peacefully gather at Lal Chowk so that you hear our ‘man ki baat’! It’s just three words Resolve Kashmir Dispute. @narendramodi pic.twitter.com/wy7haPwYYR
— Mirwaiz Umar Farooq (@MirwaizKashmir) May 18, 2018