{"_id":"5a39f03c4f1c1b001c8b9ec3","slug":"separatists-called-shutdown-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अलगाववादियों ने आज किया बंद का आह्वान, मीरवाइज नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अलगाववादियों ने आज किया बंद का आह्वान, मीरवाइज नजरबंद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादीयों ने बुलाया बंद
- फोटो : BASIT ZARGAR
मुठभेड़ में स्थानीय युवाओं के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को मंगलवार शाम नजरबंद कर दिया गया। स्वयं मीरवाइज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बनिहाल से बारामुला के बीच रेल सेवा भी स्थगित कर दी गई है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के ज्वाइंट रेजीस्टेंस लीडरशिप की ओर से बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
बंद के दौरान हिंसा की आशंका में श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार, एमआर गंज, सफाकदल, मायसूमा, क्रालखुड में पाबंदियां रहेंगी। प्रमुख स्थानों पर बैरेकेडिंग के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एहतियातन पाबंदियां लगाई गई हैं ताकि किसी प्रकार की हिंसा न भड़कने पाए।
विज्ञापन