फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist asiya andrabi calls salman khan murderer

अलगाववादियों ने सलमान को कहा, हत्यारा

Wed, 20 May 2015 12:45 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
separatist asiya andrabi calls salman khan murderer

हिट एंड रन केस में जमानत मिलने के बाद सलमान खान दो दिन पहले प्रेस के सामने आए थे। इस पत्रकारवार्ता के बाद से सलमान लगातार अलगाववादियों के निशाने पर हैं। पहले हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने सलमान पर निशाना साधा था और अब आसिया अंद्राबी ने सलमान पर कड़वे बोल बोले हैं।

विज्ञापन


दुख्तेरान मिल्लत की प्रमुख, आसिया अंद्राबी ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा कि, सलमान सांस्कृतिक उत्तेजना फैलाने का काम कर रहे हैं। अलगाववादी शुरू से ही कश्मीर में सिनेमाघर शुरू करने के विरोध में हैं। इसी बात को एक बार फिर से दोहराते हुए आसिया ने कहा, हम घाटी में सिनेमाघर फिर से खुलने का पूरी तरह से विरोध करेंगे।
विज्ञापन


आसिया ने कहा, 1988 में हमने पूरी कोशिश की थी कि घाटी में सिनेमा घर बंद हो जाएं। इस बार फिर से हम लोग घाटी में सिनेमा घर शुरू करने का विरोध करेंगे और कोशिश करेंगे कि सिनेमा घर बंद ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

और भी गम हैं सिनेमा के सिवा

separatist asiya andrabi calls salman khan murderer

आगे बोलते हुए आसिया ने कहा कि सलमान खान एक हत्यारा है। सलमान के साथ ही आसिया ने राज्य सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि, सरकार बॉलीवुड को कश्मीर में फिर कायम करने का प्रयास कर रही है।

इससे पहले हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने कहा था कि, आपदा से व्याकुल धरती के लोग दुख को कम करने में जुटे हैं और ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का मुद्दा कोई महत्व नहीं रखता।

हुर्रियत के प्रवक्ता एयाज अकबर ने कहा कि कश्मीर का प्रत्येक नागरिक पिछले दो दशकों से उत्पीड़न का शिकार है। लोग उत्पीड़न दूर करने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का कोई औचित्य नहीं है।

सरकार सिनेमा हाल खोलने जैसे गैर गंभीर विषयों की बजाय गंभीर मानवीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे। जो समय की जरूरत है। सलमान द्वारा कश्मीर की बजाय देश का ब्रांड एंबेसडर बनने की बात भी अलगाववादियों के गले नहीं उतर रही।

इसी कारण सलमान को अलगाववादियों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

'सलमान बोले, बेवकूफ हैं हम'

separatist asiya andrabi calls salman khan murderer

गिलानी का कहना है कि बालीवुड के लोग अपने फायदे की लिए यह सब बातें करते हैं, जबकि उन्हें जमीनी हकीकत नहीं पता है। उन्हें पहले यहां के लोगों के दुख-दर्द को समझना चाहिए। सलमान ने जम्मू-कश्मीर में एक भी थिएटर ना होने पर चिंता जाह‌िर की। उन्होंने कहा कि घाटी में भी थियेटर होने चाहिए।

सलमान ने कहा कि उन्हें कश्मीर बेहद पसंद आया है और आगे भी अपनी फिल्मों के लिए इस लोकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान सलमान ने कहा था कि कश्मीर स्विटजरलैंड से भी खूबसूरत है और हम लोग बेवकूफ हैं जो लोकेशन के लिए कश्मीर को छोड़कर स्विटजरलैंड जाते हैं।

सलमान इन दिनों कश्मीर में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में सलमान ने कहा था कि वह अपनी फिल्म दबंग के लिए भी कश्मीर आना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सलमान ने कहा था कि, अगर कश्मीर में सिनेमाघर फिर से खुल जाते हैं तो वह अपनी फिल्म का प्रिम‌ियर भी यहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed