फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist activities, investigation

Jammu News: जम्मू में अलगाववादी गतिविधियां सक्रिय करने में लगे थे बाबू सिंह

विज्ञापन
separatist activities, investigation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू में देश विरोधी अलगाववादी गतिविधियों को सक्रिय करने के लिए घाटी से भेजे पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस धन को लेने के आरोप में पूर्व मंत्री बाबू सिंह को पिछले वर्ष बारामूला के उड़ी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच एजेंसियों के सामने कई चौकाने वाले राज खुले। इसमें आतंकियों के वित्तपोषण मॉड्यूल, सीमा पार नशीले पदार्थों के सिंडिकेट के साथ जुड़ाव, अलगाववादियों से जुड़े रहने के सुराग मिले। अब जांच एजेंसियां अलग-अलग स्थानों पर काम कर रही हैं।

मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफ चेची को एसआईए जम्मू ने उड़ी से गिरफ्तार किया था। बता दें पुलिस स्टेशन गांधी नगर जम्मू में एफआईआर दर्ज होने के बाद शरीफ शाह को भारी मात्रा में नार्को टेरर मनी के साथ गिरफ्तार किया था। पाया गया था कि पाकिस्तान में बैठे लोग भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अलगाववादियों को वित्त पोषित करने के उद्देश्य से काम कर रहे थे। इन मामलों को एसएआई को सौंपा था। अब तक जांच में पता चला है कि चेची एलओसी यानी पीओके के पार से नशीले पदार्थों को इकट्ठा करता था और बाद में इसका इस्तेमाल आतंकी फंडिंग के लिए होता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed