सजा के बाद भी चुनाव लड़ेंगे दिलावर मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद दिलावर मीर ने शनिवार को कहा कि मेरे खिलाफ न्यायालय का फैसला मुझे चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता। वह पीडीपी के टिकट पर बारामुला जिले के रफियाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। न्यायालय के फैसले का उनकी उम्मीदवारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
रफियाबाद के बस स्टैंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीर ने नेकां और भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि वह अफवाह फैला रहे हैं कि अब मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकूंगा। नेकां ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि उसे रफियाबाद से हार का डर है।
उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर कोई आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। नेकां को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता सैयद मोहम्मद यूसुफ की हत्या का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने मोहम्मद अफजल गुरु की हत्या का जिम्मेदार नेकां और भाजपा को ठहराया।
'यह सब सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है'
मीर ने अपनी उम्मीदवारी की बात को दोहराते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन उन्हें हैरानी हुई है तो इस फैसले के समय की। इससे यकीन होता है कि यह सब सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। नेकां पर आरोप लगते हुए कहा कि उनके द्वारा मुझे मरवाने के लिए पांच बंदूकधारी लगाए गए थे, लेकिन जब वह अपने मंसूबे में असफल रहे तो वह अब यह चाल चल रहे हैं।
गौरतलब है कि पीडीपी के वरिष्ठ नेता मीर को दिल्ली की विशेष सीबीआई कोर्ट ने नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा वर्ष 1993-96 में गलत तरीके से 30 लाख जारी कराने और यूरिया बेचने के लिए अपनी ही कंपनी को ठेका देने के मामले में तीन साल की जेल सुनाई गई है। कोर्ट ने मीर को जनवरी 2015 तक जमानत दी है।