{"_id":"5f1b299a8ebc3e637e5c73dc","slug":"senitation-jammu-news-jmu215047914","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूनिसिपल कमेटी ने नालियों की सफाई शुरू कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूनिसिपल कमेटी ने नालियों की सफाई शुरू कराई
विज्ञापन
ज्यौड़ियां में नाली की सफाई करता सफाई कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की तरफ से बारिश होने पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मुख्य बाजार तथा कस्बे के नाले-नालियों की सफाई करने का काम जारी है। इस दौरान मुख्य नालों तथा नालियों की सफाई अच्छे ढंग से की जा रही है।
शुक्रवार को वार्ड-छह में सफाई की गई। इस दौरान पार्षद दीपक सिंह ने बताया कि बरसात के दिनों में कई बार तेज बारिश होने से नालियों का निकास बंद हो जाने पर गंदगी बीच बाजार आ जाती है। इससे लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए दो साल से म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से समय रहते ही नालियों की सफाई कर दी जाती है। इस बार भी ईओ सुभाष चंद्र से कहा गया कि नालों की सफाई करने की जरूरत है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाजार के मुख्य नालों तथा नालियों की सफाई शुरू करा दी है।
ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि दो साल से हम लोग बरसात से निपटने की तैयारियां समय रहते ही कर देते हैं। इस बार भी हमने कमेटी के सभी पार्षदों के साथ बैठक कर उन्हें कहा कि सभी पार्षद हमारा सहयोग करें और जहां-जहां सफाई की जरूरत है हमें बताएं, हम सफाई कर्मियों को भेज कर सफाई कराएंगे।