फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senitation

रविवार को नहीं उठा दोपहर तक डंपिंग साइट से कचरा

विज्ञापन
senitation
छननी मे ..... मे हसटबीन मे भरा पङा कूड़ेदान।
जम्मू। शहर में रविवार को अधिकांश डंपिंग साइटों में कचरा उठाने के लिए नगर निगम की गाड़ियां नहीं पहुुंची। दोपहर 12 बजे तक कृष्णा नगर और बिक्रम चौक पार्क के पास बने डंपिंग साइट से कचरा नहीं उठाया गया। इसके अलावा छन्नी हिम्मत और शास्त्री नगर में भी हालत ऐसी ही रही। डीसी रोड स्थित डंपिंग साइट में कचरा दोपहर दो बजे तक बिखरा रहा है।
विज्ञापन

डंपिग साइट के बाहर कचरा बिखरा रहने के कारण लोग दुर्गंध से परेशान होते रहे। हर रोज डंपिंग साइट से आठ और दस बजे के बीच कचरा उठ जाता है, मगर छुट्टी होने के कारण वाहन सुबह नहीं पहुंचे। कृष्णा नगर में एक बजे के करीब कचरा उठाया गया। वहीं कुछ डंपिंग साइटों में वाहन कचरा उठाने नहीं पहुंचा। इसके अलावा शास्त्री नगर में कूड़ेदानों को भी लिफ्ट नहीं किया गया। इससे भी परेशानी रही है। कूड़ेदानों में कचरा भरा रहा। लोग भी घरों का कचरा कूड़ेदानों में डालते रहे। कूड़ेदानों के बाहर भी कचरा बिखरा रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सलीम खान ने कहा कि डंपिंग साइटों पर गाड़ियां भेजी गई थी। समस्या का निदान किया जाएगा। कचरा रूटीन में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed