फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senior women trophy, jk defeat

Jammu News: सीनियर महिला ट्रॉफी में जेएंडके का सबसे खराब प्रदर्शन, 38 रन पर पूरी टीम ढेर, गोवा ने 9 विकेट से हराया

विज्ञापन
senior women trophy, jk defeat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर महिला टीम को गोवा के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी में शनिवार को गोवा के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएंडके की पूरी टीम 17 ओवर में 38 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई।
रुद्राक्षी चिब दहाई का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र बल्लेबाज थीं। उन्होंने 20 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 13 रन बनाए, जबकि शिवंती गुप्ता ने शिखा पांडे के पहले ही ओवर में 9 रन का योगदान दिया। चित्रा सिंह जम्वाल और रुबिया सैयद ने चार-चार रन बनाए। अन्य सात बल्लेबाजों ने या तो शून्य या एक रन का योगदान दिया। गोवा के लिए नितिका मलिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं, जिन्होंने छह ओवर में 16 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि पूर्वा और तरनुम ने 2-2 विकेट हासिल किए। शिखा पांडे और प्रियंका ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में गोवा ने 6.1 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज श्रेया 19 गेंद में 4 चौकों की मदद से 27 रन जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज विनावी गुरव एक रन बनाकर नाबाद रही। तेजस्वीनी दुरागाड को 3 रन पर कप्तान संध्या सयाल ने आउट लिया। जम्मू-कश्मीर का अगला मुकाबला 8 जनवरी को केसीए क्रिकेट स्टेडियम मेघालय से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed