फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SENIOR PROSECUTING OFFICER ARRESTED BY VIGILANCE

J&K: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूस लेने के आरोप में सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 20 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
SENIOR PROSECUTING OFFICER ARRESTED BY VIGILANCE
सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर गिरफ्तार - फोटो : demo pic

जम्मू-कश्मीर में विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में पुंछ के सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल पहले थन्नामंडी कोर्ट में रहते हुए अजाज उल हसन ने रिश्वत मांगी थी। इसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अब जाकर उन्हें पकड़ लिया गया।  

विज्ञापन


राजोरी जिले के दरहाल तहसील के पनाड में रहने वाले मोलवी मुश्ताक अहमद की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की। मुश्ताक के पिता, भाई और बहन पर हत्या केस दर्ज हुआ था। सीनियर प्रासीक्यूटिंग अफसर ने मुश्ताक से कहा कि यदि उसे दो लाख रुपये दे तो उसे इस केस से वह बाहर रख सकता है।
विज्ञापन


विजिलेंस ने जांच में पाया कि हसन ने यह पैसे लिए। हसन इस समय पुंछ जिले के मेंढर कोर्ट में तैनात है, जबकि उस समय थन्नामंडी कोर्ट में तैनाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान गिरफ्तारी

SENIOR PROSECUTING OFFICER ARRESTED BY VIGILANCE
औचक निरीक्षण के दौरान गिरफ्तारी - फोटो : demo pic

विजिलेंस की टीम ने शनिवार को मेंढर में औचक छापा मारा और हसन को गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे आगे की पूछताछ के लिए जम्मू के पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। विजिलेंस का मानना है कि इस मामले से जुड़े कुछ और लोग भी पकड़े जा सकते हैं।

इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद के पीआरओ रहे केवल शर्मा को भी पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में ही रखा गया है। विजिलेंस भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने की धरपकड़ में लगी हुई है। इन अधिकारियों को पकड़ कर अधिकतर पक्का डंगा थाने में ही रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed