{"_id":"65b8314715315744050045a4","slug":"senior-national-fencing-jammu-news-c-10-jmu1037-292437-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 34वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग में श्रेया को स्वर्ण और ऋषिका को रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 34वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग में श्रेया को स्वर्ण और ऋषिका को रजत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और शानदार प्रदर्शन के क्रम को जारी रखते हुए जम्मू-कश्मीर की तेजतर्रार फेंसर (तलवारबाज) श्रेया गुप्ता ने 34वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत फिर प्रदेश का नाम रोशन किया। ऋषिका खजूरिया ने भी रजत पदक पाया। प्रतियोगिता असम के गुवाहाटी में 28 से 31 जनवरी तक खेली जा रही है। पहले दिन श्रेया ने जम्मू-कश्मीर की ही ऋषिका खजूरिया को एकतरफा मुकाबले में 15-6 से हराया। सेमीफाइनल में पंजाब की सान्या को 15-12, जबकि फाइनल में महाराष्ट्र की कशिश बराड़ को 15-13 से हराया।
श्रेया ने हाल में रायपुर में तीसरा राष्ट्रीय जूनियर खिताब भी जीता था। यह स्वर्ण राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड 17वां पदक है। वह यूटी की सीनियर राष्ट्रीय स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने श्रेया और ऋषिका के प्रदर्शन की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उज्जवल गुप्ता के साथ-साथ रेफरी राशिद अहमद चौधरी ने दोनों तलवारबाजों को उपलब्धि के लिए बधाई दी।
अलीजा ने स्कूल गेम्स वुशु में जीता रजत पदक
जम्मू। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के बैनर तले रांची में आयोजित 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स में श्रीनगर की अलीजा शाह ने वुशु में रजत पदक हासिल किया। प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा फाइनल में राजस्थान की प्रतिद्वंद्वी से हार गईं। उन्होंने युवा सेवा और खेल विभाग (डीवाईएसएस) के बैनर तले स्कूल गेम्स में भाग लिया। प्रिंसिपल ज्योति ने यूटी और संस्थान को गौरवान्वित करने के लिए अलीजा की सराहना की। संवाद