{"_id":"63922cf33d1aca524a647409","slug":"senior-national-cricket-jammu-and-kashmir-beat-telangana-by-72-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर नेशनल क्रिकेट: जम्मू-कश्मीर ने तेलंगाना टीम को 72 रन से हराया, विभिन्न राज्यों की 60 टीमें ले रहीं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर नेशनल क्रिकेट: जम्मू-कश्मीर ने तेलंगाना टीम को 72 रन से हराया, विभिन्न राज्यों की 60 टीमें ले रहीं भाग
Fri, 09 Dec 2022 12:28 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:28 AM IST
सार
33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना के बीच हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर ने 72 रन से बाजी मारी। दूसरा मुकाबला यूपी और मुंबई के बीच खेला गया। इसमें यूपी ने मैच जीता। वहीं तीसरा मुकाबले में छत्तीगढ़ ने दिल्ली को हराया।
विज्ञापन
जम्मू में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेने आई टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का वीरवार को एमए स्टेडियम में आगाज हुआ। देश भर के विभिन्न राज्यों से करीब 60 टीमों के 1200 खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन सात टीमों के बीच मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना के बीच हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर ने 72 रन से बाजी मारी। दूसरा मुकाबला यूपी और मुंबई के बीच खेला गया। इसमें यूपी ने मैच जीता। वहीं तीसरा मुकाबले में छत्तीगढ़ ने दिल्ली को हराया। चौथे मुकाबले में गोवा की टीम ने एमपी को परास्त किया।
विज्ञापन
पांचवां मुकाबला पुडुचेरी और ओडिशा के बीच खेला गया। इसमें पुड्डुचेरी की टीम विजेता रही। इसके अलावा मध्य भारत और वेस्ट बंगाल के बीच खेले मुकाबले में मध्य भारत की टीम विजेता रही। एमसीआर ने सीबीएसी को हराया।
विज्ञापन
यह चैंपियनशिप 11 दिसंबर तक जारी रहेगी। अंतिम दिन प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। जेएंडके टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुशताक अहम तुर्की ने कहा कि पहले दिन शुरू हुए खेल समारोह में मुख्य सचिव मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने खेल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने देश भर से आई करीब 60 टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिदिन खेल दस घंटे तक चलेगा।