{"_id":"6619b7d4eb04d1abe70b1af4","slug":"senior-citizens-celebrate-baisakhi-festival-jammu-news-c-385-1-ja21001-103285-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वरिष्ठ नागरिकों ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वरिष्ठ नागरिकों ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व
विज्ञापन
-सीनियर सिटीजन सर्विस सपोर्ट क्लब ने चौअदी स्थित क्लब परिसर में करवाया बैसाखी मिलन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीनियर सिटीजन सर्विस सपोर्ट क्लब के सदस्यों ने चौअदी स्थित अपने क्लब परिसर में शुुक्रवार को बैसाखी पर्व मनाया। बैसाखी मिलन कार्यक्रम रंगारंग उत्सव- नृत्य, संगीत और मनोरंजन के साथ एक मेले में बदल गया। समारोह में कई सेवानिवृत्त सरकारी और निजी क्षेत्र के अधिकारी, उद्योगपति और कई पेशेवर शामिल हुए। बड़ी संख्या में एकत्रित क्लब के सदस्यों ने गीत, नाटक, नृत्य और अन्य गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अशोक गुप्ता के मजेदार चुटकुलों के साथ हुई, जिस पर सभी ने ठहाके लगाए। वहीं, एनके शर्मा ने मधुर आवाज में पुराने गीतों से सबका दिल जीत लिया।
इस दौरान जीएमसी जम्मू के पूर्व प्रिंसिपल और क्लब के चेयरमैन डॉ. कस्तूरिया लाल ने बैसाखी के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल फसल कटाई के लिहाज से किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि खालसा पंथ के स्थापना दिवस के रूप में सिख धर्म में भी प्रमुख महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि बैसाखी सौर वर्ष की नवीनता, एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव और हमारे जीवन में प्रकाश के आगमन का प्रतीक है। क्लब के उपाध्यक्ष एसके जैन ने प्राकृतिक चिकित्सा पर बात की और जीवन के बढ़ते वर्षों के दौरान दीर्घायु बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए बहुमूल्य टिप्स दिए। बैसाखी मिलन के समापन पर स्वादिष्ट इस पर्व से संंबंधित जलपान परोसा गया। समारोह में क्लब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महसचिव एसके शर्मा, अंजू बंसल, डॉ. नवनीत कौर, कैलाश लैंगर, एनसी प्रभाकर, राजकुमार, रमन गंडोत्रा, अनिल गुप्ता, सुभाष दत्ता, मीडिया सचिव डॉ. विजय शर्मा , डॉ. शफीका बानो, यशपाल शर्मा, अभिनंदन जैन और डॉ. विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।