फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sena

सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए

विज्ञापन
sena
परगवाल सेक्टर से बरामद हथियार और नकली करेंसी।
अखनूर। आईबी परगवाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बलों की 92 यूनिट द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बैग में हथियारों मिलने पर सुरक्षा ऐजेंसियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परगवाल सेक्टर के आईबी पर तैनात सीमा सुरक्षा बलों को इनपुट मिले कि सीमा पार से किसी संदिग्ध चीज आ सकती है। किसी गाइड की मदद से वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार और सोमवार को सीमा से सटे क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार को देवारा पोस्ट के पास एक बैग मिले जिसमें में हथियारों के साथ नशीला पदार्थ हेरोइन और बंद हो चुके 500 और 1000 रुपये के नोट मिले। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया, मगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। बरामद बैग सीमा पार से आया है या घुसपैठ हुई है। सीमा पर तारबंदी की जांच की जा रही। कहीं से कटी तो नहीं है, अगर कटी है तो घुसपैठ की आशंका होगी।
विज्ञापन

विदित हो कि परगवाल सेक्टर में 30 तीस अगस्त को भी दस किलो हेरोइन सीमा से सटे क्षेत्र में एक बैग से बरामद हुईं थी। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की बताई गई। परगवाल सेक्टर में तारबंदी से पहले अक्सर पाकिस्तान रेंजर गोलीबारी करके आतंकी घुसपैठ करके अखनूर जम्मू सहित अन्य क्षेत्रों में हमले कर चुके हैं। जिस पर परगवाल सेक्टर चर्चा का केंद्र बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed