फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seminar

ई-कचरे का निपटान ठीक प्रकार से करना होगा

विज्ञापन
seminar
रामगढ़। जीडीसी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर मुद्दों और रणनीतियों में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में ई-कचरा के मुद्दों पर चर्चा की गई। वैज्ञानिक अनुराधा गुप्ता ने जोर दिया कि हम अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पुन: उपयोग करके प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तांबे, लिथियम, टिन, सिल्वर, गोल्ड आदि जैसे कई कच्चे माल से बने होते हैं। अगर ई-कचरे का निपटान ठीक से नहीं किया जाता है तो यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है। छात्रों की भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें लगभग 10 छात्रों ने भाग लिया। वैलिडेक्ट्री सेशन में प्रो. (डॉ) मेरु अबरोल, प्राचार्य जीडीसी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने संगोष्ठी आयोजन के लिए आयोजक टीम को बधाई दी। पहले चार विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और उनके प्रोत्साहन के लिए वेलेडिक समारोह में प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया गया। डॉ. अदिति खजूरिया, प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. शमशेर लाल और प्रो. रीशा कुमारी ने संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed