{"_id":"540c8dd7de133aae6732b1746034e879","slug":"semester-system-will-start-in-distance-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टेंस एजुकेशन में सेमेस्टर सिस्टम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टेंस एजुकेशन में सेमेस्टर सिस्टम लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। इसमें 2016-17 सत्र से निदेशालय डिस्टेंस एजूकेशन (डीडीई) में विभिन्न प्रोग्राम के लिए सेमेस्टर सिस्टम को अपनाने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
डीन, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट के पद सृजित करने पर भी सहमति जताई गई। भद्रवाह कैंपस में सेशन 2015-16 से बीबीए और बीकाम (आनर) कोर्स शुरू किए जाएंगे। बैठक में 54 एजेंडों पर चर्चा करते हुए पूर्व की बैठक की रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कालेज/विभागों में डिप्लोमा होल्डर (तीन वर्ष इंजीनियरिंग) और बीएससी डिग्री (नान मेडिकल) वाले विद्यार्थी बीए डिग्री कोर्स के लिए तीसरे सेमेस्टर में सीधा दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन
हरीह शियोंक राजा बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी, कंबोडिया और जम्मू विश्वविद्यालय में एमओयू को मंजूरी दी गई। बीपीएड और एमपी एड कोर्सों में जस्टिस वर्मा कमीशन और एनसीटीई की सिफारिशों पर स्टेट्स और स्कीम लागू करने की मंजूरी दी गई।
बीएड परीक्षाओं में परीक्षार्थी हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उत्तर दे पाएंगे, इसके लिए दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। बोर्ड आफ स्टडीज में रोटेशन सिस्टम को लागू किया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि अकादमिक और अन्य जुड़े क्षेत्रों को विकसित करने पर काम किया जाए। बैठक में प्रो. पूनम धवन, प्रो. अर्चना केसर, प्रो., निसार ए राथर, प्रो. खुरशीद ए भट्ट, प्रो. रुकाया, प्रो. मोहम्मद आयूब धर, प्रो. अशरफ वानी आदि मौजूद रहे।