{"_id":"647662dff0132cb6040a2485","slug":"self-defence-students-abvp-jammu-news-c-10-jam1006-128208-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्राएं सीख रही आत्म रक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्राएं सीख रही आत्म रक्षा के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहासी मिशन के तहत प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में हजारों की संख्या में छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखा रही है। अभियान की शुरूआत 2018 में की गई है। प्रांत मंत्री अक्षी बलोरिया ने कहा कि छात्राओं को गुर सीखाने की सख्त जरूरत है ताकि अभद्र व्यवहार, छीनाझपटी या मारपीट की स्थिति में वे डटकर मुकाबला कर सके। वर्तमान समय में ऐसे मामले आ रहे हैं जिनमें महिलाएं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे निपटने के लिए प्रशिक्षण देना जरूरी है। अक्षी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हजारों की संख्या में छात्राओं को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है।
25 मई से सुंदरबनी से शुरू अभियान कठुआ और रियासी व जम्मू के अधिक स्कूलों में पहुंच चुका है। कार्यकर्ता निरंतर प्रशिक्षण दे रहे हैं। पांचवें दिन सभी स्कूलों की छात्राएं एक स्थान पर एकत्रित होंगी, जहां अनुभव साझा करेंगी। इससे अन्य छात्राओं व महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। जम्मू विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।