{"_id":"651001e786c047319b0dbc45","slug":"selection-list-for-history-and-other-subjects-released-for-appointment-of-assistant-professor-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेंगे शिक्षक: उच्च शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य नियुक्त करने के लिए इतिहास व अन्य विषय की चयन सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेंगे शिक्षक: उच्च शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य नियुक्त करने के लिए इतिहास व अन्य विषय की चयन सूची जारी
Sun, 24 Sep 2023 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 24 Sep 2023 03:01 PM IST
सार
आयोग ने अभी इतिहास, पंजाबी,अर्थशास्त्र की चयन सूची आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। यह सूची जेके पीएससी अब उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजेगा। विभाग सहायक आचार्यों की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च शिक्षा विभाग में सहायक आचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चली है। 420 से अधिक खाली पद भरने के लिए जेके पीएससी सहयाक आचार्यों की परीक्षा और साक्षात्कार करवा रहा है। साक्षात्कार के एक घंटे के बाद चयन सूची भी जारी की जा रही है। ताकि अभ्यर्थियों को अधिक इंतजार न करना पड़े। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने बीते महीने कई विषयों की परीक्षा ली थी।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी करने के कुछ दिनों बाद साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। फिलहाल आयोग ने अभी इतिहास, पंजाबी,अर्थशास्त्र की चयन सूची आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। यह सूची जेके पीएससी अब उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजेगा। विभाग सहायक आचार्यों की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एंथ्रोपॉलोजी, सांख्यिकी, जीव विज्ञान, बॉयोकैमिस्ट्री, वनस्पति विज्ञान का साक्षात्कार शेड्यूल भी जेके पीएससी ने जारी कर दिया है। जिन विषय का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। अब 25 सितंबर से उनके साक्षात्कार लिए जाएंगे। दर्शनशास्त्र समेत अन्य विषयों की निर्धारित तारीख पर साढ़े 9 बजे साक्षात्कार शुरू होगा।साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं। इस दौरान उनके दस्तावेजों को देखा जाएगा।
विज्ञापन