फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seized fire violation by pakistan agin in poonch sector two soldiers martyred

पाक ने फिर की नापाक हरकत, तोड़ा सीजफायर,1 जवान शहीद और पोर्टर की मौत

Thu, 12 Oct 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 12 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
seized fire violation by pakistan agin in poonch sector two soldiers martyred
- फोटो : ANI

पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारत की फारवर्ड पोस्टों को निशाना बनाया। इसमें 15 मराठालाई रेजीमेंट का एक जवान शहीद हो गया और एक स्थानीय पोर्टर की मौत हो गई, जबकि पांच जवान और एक पोर्टर घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों को एयर लिफ्ट कर उधमपुर अस्पताल लाया गया। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तान को भी भारी नुकसान होने की सूचना है। कुछ पाकिस्तानी पोस्टें तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन


शहीद जवान की शिनाख्त टीके रेड्डी निवासी तमिलनाडु और पोर्टर मोहम्मद जाकिर निवासी मंजाकोट जिला राजोरी के रूप में हुई है। जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के खड़ी करमाड़ा में पाकिस्तान ने सुबह 10:35 बजे गोलाबारी शुरू की। पहले तो छोटे हथियारों से फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मोर्टार दागे जाने लगे। पाक सेना की 24 फ्रंटियर फोर्स ने खड़ी करमाड़ा सेक्टर में अपनी अग्रिम चौकियों एनपीपी, नेवला, बकरी वन, दरमन से अचानक भारतीय सेना की छज्जा, सुम्मी, मक्की, ब्राउनपैच पर मोर्टार दागने शुरू कर दिए।


इस दौरान छज्जा और सुम्मी चौकियों के पास भारतीय सेना के जवान फेसिंग के तारों की मरम्मत कर रहे थे। भारी गोलाबारी होने के कारण जवान टीके रेड्डी शहीद हो गए और पोर्टर मोहम्मद जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाक सेना के मोर्टारों का उसी क्रम में जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed