फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security tightened in state before independence day

स्वतंत्रता दिवस से पहले रियासत में कड़ा हुआ पहरा

Wed, 13 Aug 2014 12:00 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
security tightened in state before independence day

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोहों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने अपनी सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा महत्त्वपूर्ण स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नाके लगाकर लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


संदिग्धों पर नजर रखने की खास हिदायतें दी गई हैं। संदिग्ध वाहन, व्यक्ति आदि सभी से पूछताछ करने को कहा गया है। ऐसा दावा पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शी स्टेडियम के पास पुख्ता सुरक्षा

security tightened in state before independence day

राष्ट्र विरोधी ताकतों को कोई भी गड़बड़ी करने से रोकने के सभी उपाए करने के इंतजाम क‌िए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया जाए।

जिला तथा तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान भी सुरक्षा को बढ़ाए जाने के लिए कहा गया। मुख्य समारोह स्थल बक्शी स्टेडियम के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के भी आदेश दिए गए।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से ऐसी रणनीति तैयार करने के लिए कहा, जिससे आम नागरिकों को समारोह स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो।

पुलिस प्रशासन सभी पहलुओं से देख रहा है ताकि किसी भी प्वाइंट पर कोई कमी न रह जाए और किसी को अपने नापाक इरादों को अंजाम तक पहुंचाने का अवसर मिले।

सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

security tightened in state before independence day

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा बल द्वारा अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

सीमा पर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भी सख्ती बरती जा रही है। सब जिला अखनूर की परगवाल से छंब सेक्टर की सीमा पर तनाव के चलते सुरक्षा बल के जवान सतर्क हैं।

वहीं सीमा पर सटे क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों से कड़ी पूछताछ भी की जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

ज्यौड़ियां, पलांवाला, राजोरी मार्गों पर सेना और पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed