गणतंत्र दिवस के मद्देनजर माता वैष्णों देवी के मंदिर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पहले ही जम्मू, रियासी, व कश्मीर से कटड़ा मार्ग की सभी चैक पोस्टों को एलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कर्मी यहां आने वाले हर वाहन की गंभीरता से जांच के बाद ही इन्हें आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं। इन सभी मार्गों पर गश्त के लिए मोवाइल टीमों का गठन किया गया है।
प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में जवानों की तैनाती की गई है। भवन मार्ग पर भी जवानों की संख्या में इजाफा किया गया है। वहीं बाण गंगा चेक पोस्ट पर एक्स-रे बैग इंस्पेक्शन मशीन के जरिए सामान आदि की जांच की जा रही है साथ ही सुरक्षाकर्मी हर आने जाने वाले पर पूरी नजर रख रहे हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ व सेना की तैनाती
इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ व सेना की तैनाती की गई है। सीओ सीआरपीएफ कटड़ा सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे जवान दिन रात अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं । हर बार की तरह इस बार भी हाई अलर्ट कर जवानों की विशेष हिदायत दी गई है कि सुरक्षा जांच के नाम से यात्री को परेशानी ना हो
उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को निर्देश दिए गए हैं कि हर किसी के साथ शालीनता से पेश आया जाए। उन्होंने बताया कि पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी है इसके चलते कटड़ा से लेकर भवन तक सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती भी की गई है।