फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security tight

Jammu News: सुबह बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों से खंगाला शहर, शाम को होटलों में तलाशी

विज्ञापन
security tight
नवाबाद पुलिस ने गुम्मट के होटलों में छापेमारी की।
- दिल्ली धमाके के बाद जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जगह-जगह पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

- होटल मालिकों को बिना पहचानपत्र के कमरा न देने और सीसीटीवी दुरुस्त रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिल्ली में 10 नवंबर को ब्लास्ट के बाद जम्मू में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। शहर के कई इलाकों में बुधवार सुबह से ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पंजतीर्थी से अंबफला जेल तक सुरक्षाबलों ने इलाके को खंगाला। दोपहर को बस स्टैंड पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। देर शाम नवाबाद पुलिस ने होटलों में औचक निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियाें को परखा।
पंजतीर्थी में बम निरोधक दस्ते ने नालियों तक की जांच की ताकि कोई संदिग्ध वस्तु छिपी न रह जाए। यह मार्ग काफी संवेदनशील है यहां उपराज्यपाल आवास के अलावा क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय भी है। ऐसे में टीमों ने हर संभावित खतरे की जांच की।
विज्ञापन

देर शाम नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट की भी जांच की। पूरे दलबल के साथ टीमें इलाके में पहुंचीं और अलग-अलग जगह का निरीक्षण किया। होटल मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे बिना वैध पहचानपत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दें। साथ ही उन्हें सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के लिए कहा गया। अफसरों ने सभी से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति
दिखे तो तत्काल पुलिस को सुचित करें
बुधवार दोपहर बस स्टैंड पुलिस ने इलाके के दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों व अन्य हितधारकों के साथ बैठक की। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरों लगाने की भी सलाह दी। इससे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में सुरक्षा एजेंसियों को आसानी होती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सभी प्रबंध लोकहित में हैं। वे इससे परेशान न हों बल्कि पुलिस से सहयोग करें।

---
ये कदम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
विक्रम बाहू, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed