फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security tight for election

Jammu News: मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, सुरक्षा के प्रबंध रहे चाक-चौबंद

Sat, 27 Apr 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 27 Apr 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
security tight for election
जिले के राजपुरा, मावा में देरी से शुरू हुई इवीएम मशीन, लोगों ने शोर-शराबे के बगैर किया मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। कहीं से भी किसी घटना की जानकारी नहीं है। जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले के सीमावर्ती व पहाड़ी क्षेत्रों में मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया।


बाहरी राज्यों में काम के लिए गए लोग भी मतदान के लिए वापस आ कर मतदान करते दिखे। जिले के राजपुरा, मावा में कुछ देर के लिए इवीएम मशीन देरी से शुरू हुई। यह पहला मौका था कि किसी शोर-शराबे के बगैर लोगों ने मतदान किया। इसका मुख्य कारण जिला प्रशासन की ओर से बीएलओ को निर्देश जारी किए गए थे कि वह मतदाता की पर्चियां तीन चार दिन पहले ही मतदाताओं को दी जाएं। मतदाता सीधे मतदान केंद्र में पहुंच रहे थे। एक तो उनका समय बर्बाद नहीं हुआ। वहीं शोर-शराबा भी नहीं हुआ। पहले मतदान केंद्रों के बार राजनीतिक दलों के एजेंट बैठे रहते थे। वह पहले मतदाता को पर्ची देते थे उसके बाद उन्हें मतदान केंद्र में जाना होता था इससे लोगों का अधिक समय बर्बाद होता था, मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार पर्चियां तीन पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed