फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security Tight Due to Home Minister Visit

Jammu News: छावनी बना रहा शहर, शाह की सुरक्षा में जमीन से आसमान तक पहरा

विज्ञापन
Security Tight Due to Home Minister Visit
- एयरपोर्ट से लेकर कुंजवानी और जम्मू के पलौड़ा में कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में हैं। शुक्रवार उन्होंने कुंजवानी के एक होटल में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। शनिवार को वह पलौड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाह की मौजूदगी पर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एक तरह से शहर छावनी बना रहा।
पूरे शहर में जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस के आला अधिकारी निजी तौर पर सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। शुक्रवार को कुंजवानी के एक होटल के बाहर से लेकर अंदर तक अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती रही। कुछ देर के लिए यातायात पुलिस की ओर से कुंजवानी बाइपास मार्ग भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह शनिवार को भी पलौड़ा क्षेत्र में यातायात को बंद रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार जम्मू एयरपोर्ट से लेकर पलौड़ा तक करीब पांच हजार जवानों को पूरे शहर में तैनात किया गया है। पुलिस की तरफ से सड़क किनारे तमाम रेहड़ी-फड़ियों को हटा दिया गया है। ताकि सड़कों पर किसी तरह का यातायात बाधित न हो। वहीं, पुलिस के डीजीपी समेत तमाम बड़े पुलिस अधिकारी शाह की सुरक्षा की निजी तौर पर मानिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed