फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
security
सांबा। पाकिस्तान की ओर से पवित्र अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए हर प्रकर के प्रयास किए जा रहे हैं। वही सुरक्षा बल, पुलिस व सेना के जवान पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा का कड़ा पहरा है। बॉर्डर पुलिस चौकियों पर पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों के जवान चौबीसों घंटे तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। जम्मूु-पठानकोट हाईवे पर नाके लगाकर गहन जांच की जा रही है। दूसरे प्रदेश से आने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। संपर्क मार्गों पर भी अर्ध सैनिक बल के जवानों का कड़ा पहरा है। स्थानीय पुलिस की ओर से संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

------
पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार शाम सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए एक मॉक ड्रिल भी की गई। ताकि जवानों को प्रशिक्षण मिल सके। सीमावर्ती क्षेत्रों के पुराने घुसपैठ के मार्गों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। पाकिस्तान के किसी भी मंसूबे को सफल नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गारू राम, डिप्टी एसपी ऑपरेशन, सांबा
पुलिस ने अमरनाथ यात्रा पर आ रही हर गाड़ी की जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पुलिस ने शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।
सांबा जिले के पहले एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी की गई है। जहां वाहनों को रोककर बाहर से आने वालों से पूछताछ के अलावा जांच हो रही है। घगवाल क्षेत्र में जितने भी होटलों, ढाबों, घगवाल बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के घगवाल में विभिन्न एंट्री प्वाइंटों पर नाके लगाकर बहन जांच के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। खास बात है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दो साल से रुकी धार्मिक यात्रा 30 जून से दोबारा शुरू हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की पुलिस सुरक्षा बल टीम के जवानों की ओर से बाहर से आने जाने वाले चौपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।

इलाके में अमन शांति बहाल रखने और गलत तत्वों को नकेल डालने के लिए पुलिस की ओर से सीमा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर विजय वर्मा और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed