फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

लोगों को सुरक्षा देने में सरकार विफल

विज्ञापन
security
बाड़ी ब्राह्मणा/विजयपुर। कश्मीर में टारगेट किलिंग की विभिन्न दलों ने निंदा की है। साथ ही लोगों को सुरक्षा देने में सरकार को विफल बताया है। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री राज सलारिया ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कश्मीर में आए दिन लोग आतंकी हमले में मारे जा रहे हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार और एलजी प्रशासन को मंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिम सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें वापस जम्मू बुलाया जाए, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि शिक्षिका रजनी बाला और बैंक के मैनेजर की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही एलजी प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि वह कोई पुख्ता विकल्प तैयार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपुर में आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने भी कश्मीर में आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कार्यरत सभी हिंदू कर्मचारियों द्वारा उन्हें सुरक्षा देने के संबंध में बार-बार अनुरोध करने के बाद भी सरकार ने अनदेखी की। सुरक्षा को लेकर सरकार ठोस कदम उठाए। कश्मीर में कई दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं।

लोगों को सुरक्षा देने में सरकार विफल
अखनूर। में भी लोगों में रोष है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और कोआर्डिनेटर बलदेव राज ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि घाटी में हत्याएं की जा रही हैं। केंद्र सरकार लोगों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है। पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में आतंकवाद को बढ़ावा पाकिस्तान की शह पर हो रहा है। केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed