{"_id":"61eee87c162c8c4ed3519fb7","slug":"security-samba-news-jmu2525391118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों के जज्बे की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों के जज्बे की सराहना
विज्ञापन
घगवाल हाईवे के टपियाल में नाका लगा कर जांच करते पुलिस अधिकारी व जवान
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें एडीसी तिलक राज शर्मा ने परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, एनसीसी, स्कूली छात्रों के स्काउट ने मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। स्कूली छात्रों के बैंड का प्रदर्शन भी देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि तिलक राज शर्मा ने कहा कि फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों ने बड़ी मेहनत से अपना काम किया है। पुलिस की ओर से भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि कोविड-19 की एसओपी की पालना करते हुए गणतंत्र दिवस पर जरूर पहुंचे। इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक महाजन, तहसीलदार रामपाल शर्मा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हाईवे पर नाका लगा पुलिस ने की वाहनों की जांच
घगवाल। गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की सुरक्षा बलों की इनपुट पर पुलिस काफी सतर्क हो गई है। इसी संदर्भ में सोमवार को घगवाल के टपियाल जम्मु-पठानकोट हाईवे पर पुलिस जवानों ने नाके लगा कर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि जम्मू-पठानकोट हाईवे पर पुलिस व एसओजी के साथ संयुक्त नाके में वाहनों की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। ताकि कोई संदिग्ध जम्मू-कश्मीर में न घुस पाए। उसके साथ सीमावर्ती क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्गों पर भी नाके लगाए गए हैं। आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही है।
हर जगह सुरक्षाकर्मी गाड़ियों की कर रहे चेकिंग
विजयपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों और अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि सुरक्षा बलों के अलावा अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। हर जगह सुरक्षाकर्मी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं।
चेकिंग में खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने जांच के लिए विशेष नाके भी लगाए। सीमा पार से गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात करने के उद्देश्य से घुसपैठ करने की गुप्त सूचना के चलते सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर हर आने जाने वाले संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। ताकि गणतंत्र दिवस में कोई खलल न पड़े और अमन शांति के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाद