फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security review meeting

Jammu News: आतंक से निपटने के लिए खुफिया जानकारी सांझा करें और संयुक्त नाके लगाएं

विज्ञापन
security review meeting
सांबा। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान आतंक से निपटने को खुफिया जानकारी साझा करने और संयुक्त नाके लगाएं।
विज्ञापन

बैठक में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, जीआरपी, ट्रैफिक, एचजी/सीडी, एसओजी, एमआई, सीआईडी-सीआई, डीएसबी, सीआईडी-एसबी व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा एसडीपीओ, थाना प्रभारी, प्रभारी बार्डर पुलिस चौकी भी शामिल थे।
विज्ञापन

बैठक में जिले में विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई और गंभीर परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई गई। एसएसपी सांबा ने अधिकारियों से जिले में सभी स्थानों पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह और 22 जनवरी के आयोजन के संबंध में इनपुट, पिछले अनुभव, सुझावों को साझा करने का अनुरोध किया। एसएसपी ने प्रतिभागियों को फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सांबा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सतर्कता सुनिश्चित करने, मिलकर काम करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राष्ट्र-विरोधी तत्वों और उनके आकाओं के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए अत्यधिक संवेदनशील तरीके से खुफिया जानकारी साझा करने की सलाह दी। एसएसपी सांबा ने हाइवे के नाकों पर चौबीसों घंटे सतर्कता बरतने, सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों को मजबूत करने, संयुक्त नाके लगाने और विशेष रूप से रात के समय रणनीतिक स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की आवश्यकता पर बल दिया। एसएसपी सांबा ने घुसपैठ के सभी संभावित मार्गों पर गश्त, निगरानी तेज करने और सभी संदिग्ध ड्रोन गिराने वाले बिंदुओं पर चौबीस घंटे पर्याप्त तैनाती के अलावा चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर रात्रि नाका, घात लगाने की सलाह दी। एसएसपी सांबा ने सभी थाना प्रभारी और पर्यवेक्षी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आईबी के पास काम करने वाले सभी होटलों, रेस्तरां, अन्य आवासों, अप्रवासी, प्रवासी व्यक्तियों, किरायेदारों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed