{"_id":"58da30064f1c1bd83763df9e","slug":"security-on-high-alert-in-kashmir-after-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकियों द्वारा मंत्री के घर से राइफल लूट की घटना के बाद हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकियों द्वारा मंत्री के घर से राइफल लूट की घटना के बाद हाई अलर्ट
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 28 Mar 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में रियासत के औकाफ मंत्री फारूक अंद्राबी के घर धावा बोलकर हथियार लूट की घटना के बाद से पूरे दक्षिणी कश्मीर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। आशंका है कि बंदूकें लेकर फरार हुए आतंकी लोक सभा उपचुनावों के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश में हैं। इसी साजिश को अंजाम देने के लिए राइफल लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
उधर, जिले के वेरीनाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि जिले के वेरीनाग इलाके के चोंथीपुरा गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार इलाके में वह आतंकी छिपे हुए थे जिन्होंने बीती रात पीडीपी मंत्री के पैतृक घर पर तैनात गार्ड रूम पर धावा बोलकर जवानों की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे। कोई सुराग हाथ न लगने पर आपरेशन स्थगित कर दिया गया। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के कई अन्य इलाके में भी सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन