फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

शक्ति के मंदिरों के बाहर सख्त पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर

विज्ञापन
security
जम्मू। पावन नवरात्रि महापर्व को लेकर को लेकर शहर के बाबे वाली माता के मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। मंदिरों के भीतर और बाहर डाग स्क्वायड की मदद से गश्त होगी। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिरों में ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की सुरक्षा में चूक न हो। सभी पुलिस नाकों पर अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। 10 दिन तक संबंधित पुलिस स्टेशनों के थानेदार और चौकी प्रभारी कार्य क्षेत्र में तैनात रहेंगे और छुट्टी पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

बाबे वाली माता के मंदिर, रघुनाथ मंदिर, कोल कंडोली मंदिर, महामाया मंदिर, पीरखो मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, दुधाधारी मंदिर आदि के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पुलिस का स्पेशल आपरेशन ग्रुप भी इन मंदिरों के बाहर से लेकर आसपास डॉग स्क्वॉयड के साथ गश्त करेगा। शहर के अप्सरा, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा बाजार, कनक मंडी, कनाल रोड, तालाब तिल्लो आदि इलाकों में भी पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिरों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के होटल मालिकों, वार्ड पार्षद, सामाजिक संगठनों से संपर्क किया गया है कि वह क्षेत्रवासियों से समन्वय बनाकर रखें और कहीं पर भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत जानकारी दें। जिन इलाकों में भीड़ होगी वहां पर ड्रोन की मदद से नजर रखी जाएगी। हर मंदिर,हर नाके पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। दिन-रात पुलिस का विशेष दस्ता गश्त करेगा। नेशनल हाईवे पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed