{"_id":"61e874cd36557b5456512f5e","slug":"security-jammu-city-news-jmu252229376","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सुरक्षा चाक चौबंद, एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सुरक्षा चाक चौबंद, एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गणतंत्र दिवस पर आतंकी वारदात के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। साथ ही शहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह नाके लगा कर शहर में दाखिल होने वाले लोगों और वाहनों को गहन जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है।
शहर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। नाकों पर पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बारे शहर में नाकों में इजाफा किया गया है। पहले जहां तीस के करीब नाके लगाए जाते थे, लेकिन इस बार 15 नाके बढ़ाए गए हैं। जहां वाहनों और शहर में दाखिल होने वाले लोगों को गहन जांच के बाद ही अनुमति मिल रही है।
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही मोबाइल वैन के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। इस बार तवी पुल पर दोनों और नाके लगा कर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल एमए स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के अलावा मंदिरों में भी जांच के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।