{"_id":"068b83a4ea9248d191b55cf19aafef99","slug":"security-increased-in-border-due-to-assembly-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घुसपैठ की आशंका में कड़ी की गई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी घुसपैठ की आशंका में कड़ी की गई चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, आरएस पुरा
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
रियासत में इस बार होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गुप्तचर एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार पाक अधिकृत क्षेत्र में आजकल संदिग्ध गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। इसके चलते सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका को ध्यान में रखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
आरएस पुरा सेक्टर की 32.7 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जवानों का पहरा बढ़ा दिया गया है। हालांकि आरएस पुरा सेक्टर में आज तक कभी घुसपैठ नहीं हो पाई है, फिर भी एहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीमा पर कई बार तारबंदी कटी हुई मिली, लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवानों ने समय पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
रियासत में आजकल विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में पाकिस्तान इसमें खलल डालने का प्रयास कर सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीमा के साथ ही इससे सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
गुप्तचर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पर पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में सीमा से सटे क्षेत्र में इन दिनों रात के समय अधिक हलचल देखी जा रही है। सीमा सुरक्षाबल के जवान इन गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स अपने क्षेत्र में बनाए स्टील टावरों पर एचएचटी के कैमरे लगाकर भारतीय क्षेत्र में नजर रख रहे हैं। इससे ऐसे लगता है कि वे मौका मिलते ही आतंकी घुसपैठ करवाने की फिराक में है।