फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces searched area after girl students were injured in blast in Rajori

Rajouri: विस्फोट में छात्राओं के घायल होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाका खंगाला, संदिग्ध घरों में भी ली तलाशी

Sat, 02 Mar 2024 09:29 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Mar 2024 09:29 AM IST
सार

पुलिस आने वाले समय में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेगी। यह पता लगाया जाएगा कि डेटोनेटर या अन्य विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे

विज्ञापन
Security forces searched area after girl students were injured in blast in Rajori
सुरक्षा के लिए तैनात बल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजोरी जिले के डूंगी ब्राह्मणा गांव की गाई पंचायत में संदिग्ध विस्फोट में दो छात्राओं के घायल होने के बाद जारी पुलिस जांच और सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरा इलाका खंगाला गया। साथ ही संदिग्ध लोगों के घरों में भी तलाशी ली गई।

विज्ञापन

राजोेरी पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार वीरवार शाम सुरक्षाबलों ने तलाशी के दौरान करीब 25 डेटोनेटर बरामद किए थे। उसके बाद तलाशी अभियान ऑपरेशन में तेजी लाई गई थी। शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खंगाला। कुछ संदिग्ध लोगों के घरों में भी तलाशी ली। उधर, राजोरी पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। पुलिस आने वाले समय में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेगी। यह पता लगाया जाएगा कि डेटोनेटर या अन्य विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे। खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर पर जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed