{"_id":"5b63345d4f1c1b05468b57f7","slug":"security-forces-on-high-alert-due-to-independence-day-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आतंकी हमले का खतरा, बॉर्डर पर सुरक्षा हुई कड़ी, जवान हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आतंकी हमले का खतरा, बॉर्डर पर सुरक्षा हुई कड़ी, जवान हाई अलर्ट पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल
सीमा पार बैठे आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे इनपुट हैं कि कई आतंकी इंटरनेशनल बार्डर और एलओसी के नजदीक पाकिस्तानी रेंजरों के पास आकर रह रहे हैं, जो घुसपैठ की फिराक में हैं। पाकिस्तान में चुनाव के चलते पाकिस्तानी रेंजरों की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। इसलिए दो महीने से शांत रहने वाली सीमा पर फिर से अशांति की आशंका है।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर तरफ सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। बार्डर से शहर के इलाकों को जोड़ने वालों सभी रास्तों पर जिला पुलिस की ओर से देर रात को भी नाके लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वह अपना इलाका छोड़कर अगले 15 दिन तक कहीं नहीं जाएंगे।
जब भी सरहद पर खामोशी रही है तो उसके बाद आतंकी हमलों की कोशिश हुई है। सीमांत इलाकों के अलावा प्रमुख स्थानों, सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर भी सुरक्षा मजबूत की गई है। अखनूर के चिनाब दरिया में बाढ़ की स्थिति के बावजूद बीएसएफ के सतर्क जवान चिनाब पर पूरी नजर रख रहे हैं, ताकि कोई आतंकी चिनाब से घुसपैठ न कर सकें।