फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces neutralise two terrorists during encounter in Khonmoh, Srinagar

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में मार गिराए दो आतंकी

Sat, 26 Jan 2019 09:08 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: sapna singla Updated Sat, 26 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Security forces neutralise two terrorists during encounter in Khonmoh, Srinagar
indian army - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आज तड़के सेना ने श्रीनगर के खोनमोह इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया। सेना को मिली खुफिया जानकारी के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था। जिसमें घिरे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन

 


गणतंत्र दिवस पर भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार दोपहर में पुंछ के मेंढर सेक्टर में फिर से सीजफायर को तोड़ा। जिसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भी आतंकियों ने घाटी में ताबड़तोड़ हमले किए। दक्षिणी कश्मीर, उत्तरी कश्मीर व मध्य कश्मीर में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हमले के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। जैश ने आठ हमलों की जिम्मेदारी ली है।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बस स्टैंड पर शुक्रवार को दोपहर बाद आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। सुरक्षा पोस्ट को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इसमें पुलिसकर्मी सज्जाद अहमद और वहां खड़ा एक नागरिक घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाका होते ही बस स्टैंड इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर-उधर भागने लगे।

इस घटना के थोड़ी ही देर बाद बिजबिहाड़ा इलाके के श्रीगुफवारा पुलिस स्टेशन के पास भी धमाका हुआ। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने पुलिस थाने को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, पुलिस ग्रेनेड फेंके जाने से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। 


देर शाम पुलवामा जिले में ताहाब कैंप पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड गेट के बाहर गिरकर फट गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। इसमें किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। 179 बटालियन के बंकर पर दागा गया ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फट गया। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के शादीमर्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके साथ ही श्रीनगर के लाल मंडी इलाके में सीआरपीएफ के वाहन पर पेट्रोल बम दागा गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह पटाखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed