फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security Forces launched search operation in Highland Colony Jalalabad sopore area of North kashmir Baramulla

आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सोपोर में शुरू किया अभियान, खंगाला जा रहा इलाके का चप्पा-चप्पा

Mon, 13 Jul 2020 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Security Forces launched search operation in Highland Colony Jalalabad sopore area of North kashmir Baramulla
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर में अभियान शुरू किया है। इलाके की घेराबंदी कर चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। बता दें कि क्षेत्र के हाईलैंड कॉलोनी जलालाबाद इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन


इससे पहले आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 बरामद हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि मारे गए दोनों आतंकी लश्कर के थे। जिसमें से एक पाकिस्तानी और दूसरा स्थानीय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में कल सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थीं।

अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

सोपोर के रेबान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण का भरपूर मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने गोलीबारी जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed