{"_id":"5a4b9e7a4f1c1b0a788b6202","slug":"security-forces-launched-caso-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा हमले के बाद शोपियां के 13 गांवों में चलाया गया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा हमले के बाद शोपियां के 13 गांवों में चलाया गया तलाशी अभियान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के 13 गांवों में सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। सुरक्षा बलों को जिले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। कई घंटों बाद ऑपरेशन को स्थगित किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शोपियां जिले में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिलने के आधार पर गांवों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
एक अधिकारी नेबताया कि जिले के करीब 13 गांव में अभियान चलाया गया। इसमें कचडूरा, चकू, बटापुर, बुदुर, लंडूरा, गरहिन्द, मुरादपुर, बामुन, मंत्रिबुग, हरमें शामिल थे। इस दौरान घरों की भी तलाशी ली गयी और सभी आने-जाने के रास्ते सील कर दिए गए।
विज्ञापन
कई घंटे तक चलाए गए इस ऑपरेशन में आतंकियों का सुराग हाथ न लगने पर इसे स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद बाकी बचे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ और तेज कर दी गई है।