J&K: सुरक्षा बलों ने कुलगाम से ग्रेनेड के साथ तीन ओवर ग्राउंड वर्कर को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना ने सोमवार को तीन ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) धर दबोचे। इनसे दो ग्रेनेड, 55 हजार रुपये के चेक के साथ ही 12 हजार की नकदी बरामद की गई है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई कर सेना ने यह कामयाबी हासिल की। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।कुलगाम जिले के देवसर इलाके में सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की ओर से नाका लगाया गया था।
इसी दौरान सेना ने एक गाड़ी में सवार तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कश्मीर रेंज के आईजीपी मुनीर अहमद खान ने इस बात की पुष्टि की।
पकडे़ गए ओजीडब्ल्यू मारुति 800 (जेके01एम-4067) में सवार थे। इनकी शिनाख्त श्रीनगर के मोहम्मद इकबाल, वेरीनाग के मोहम्मद अमीन और अवंतीपोरा के मुदासिर अहमद के तौर पर हुई है।
बता दें कि घाटी में युवाओं को आतंक की राह पर ले जाने से लेकर आतंकियों को हथियार मुहैया कराना, फंडिंग करना इन सब कार्यों के पीछे इन ओवर ग्राउंड वर्कर का बहुत बड़ा हाथ होता है। आतंक के मददगार ये ओजीडब्लू घाटी के युवाओं को घटकाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
J&K: 3 over ground workers arrested by 9 RR from Kulgam's Devsar area. 2 grenades, a cheque of Rs 55,000 and Rs 12,000 cash recovered.
— ANI (@ANI) November 27, 2017
एनआईए को सौंपा हंदवाड़ा में पकड़ा पाक आतंकी
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी आमिर (20) को सोमवार को एनआईए के हवाले कर दिया गया। आतंकी कराची का रहने वाला है। उसे कुछ दिन पूर्व जिले के हंदवाड़ा से जिंदा पकड़ा गया था। आतंकी से हथियार भी बरामद हुए थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाल ही में हंदवाड़ा में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी को आगे की जांच के लिए एनआईए के हवाले कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए कश्मीर रेंज के आईजीपी मुनीर अहमद खान ने बताया कि पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी एनआईए को सौंप दिया गया है।
गौर हो कि हंदवाड़ा पुलिस और सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने गत शुक्रवार को हंदवाड़ा के मगाम इलाके के जंगली इलाके से लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा धर दबोचा था। पकडे़ गए आतंकी से एक एके राइफल और दो मैगजीन भी बरामद हुई थीं।