{"_id":"61a8b2f01284b876d70596f9","slug":"security-forces-launched-a-big-search-operation-in-bandipora-search-for-terrorists-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश जारी
Thu, 02 Dec 2021 05:21 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:21 PM IST
सार
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे गुलशन चौक में तलाशी अभियान चलाया है। कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
घाटी में तैनात सुरक्षाबल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस बीच कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना के 14 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने मुख्य शहर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। देर शाम तक आतंकियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे गुलशन-चौक को घेर लिया है। दरअसल, एजेंसियों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन