{"_id":"5a9d8a094f1c1bf07b8baaaa","slug":"security-forces-killed-jaish-terrorist-mufti-waqas-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 20 मिनट में ही ढेर कर दिया आतंक का चीफ आर्किटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः 20 मिनट में ही ढेर कर दिया आतंक का चीफ आर्किटेक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमलों के चीफ आर्किटेक मुफ्ती वकास को सुरक्षाबलों ने सिर्फ 20 मिनट के आपरेशन में ही ढेर कर दिया। सेना और पुलिस ने मिलकर इस आपरेशन को अंजाम दिया। मुफ्ती वकास उर्फ अबू अरसलन आतंकी हमलों का चीफ आर्चीटेक्ट बन चुका था।
विज्ञापन
इसके मारे जाने से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को बड़ा घात पहुंचा है। सेना और पुलिस ने बेहद ही पुख्ता सूचना और सूझबूझ के साथ सर्जिकल स्ट्राइक की तरह से इस आपरेशन को पूरा किया। आतंकी के पास से कुछ जरूरी दस्तावेज और कई अन्य तरह का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सुंजवां में हमला होने के बाद से वकास सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर था। हमले के बाद से लगातार वकास की पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के साथ बात हो रही थी। वह किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसके पहले सेना ने नूर तांत्रे को भी इसी तरह से ढेर किया था।
विज्ञापन
श्रीनगर हाइवे से भेजा था आतंकियों को
सूत्रों का कहना है कि जम्मू में हमला करने के लिए वकास ने अवंतीपोरा से तीन आतंकियों को भेजा था। यह आतंकी मुगल रोड से जम्मू पहुंचे या फिर श्रीनगर हाइवे से। इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। वकास के मारे जाने से जैश को काफी तगड़ा नुकसान हुआ है।