फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces get input of intruders from loc in jammu kashmir security on high alert

सीमा से शहरों में आतंकियों के घुसपैठ की सूचना के बाद हाई अलर्ट, बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ जवान तैनात

Mon, 12 Nov 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 12 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
security forces get input of intruders from loc in jammu kashmir security on high alert
- फोटो : फाइल
बार्डर से शहर को जोड़ने वाले रास्तों पर सुरक्षा कड़ी दी गई है। शहर और बार्डर को जोड़ने वाले रास्तों में लगाए गए नाकों और बार्डर चेक पोस्ट के बाहर बंकर बनाए गए हैं। यहां पर बुलेट प्रूफ जैकेट और जैकेट पहने सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि ऐसे इनपुट हैं कि बार्डर पार से घुसपैठ कर आतंकी शहर में कोई हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने भी राज्य पुलिस को आदेश दिया था कि सभी नाकों पर बुलेटप्रूफ जैकेट और पटके पहने सुरक्षा कर्मियों को तैनात करें। इसके अलावा शहर में भी ऐसा ही करने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिला पुलिस की तरफ से साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि बुलेटप्रूफ पटके और जैकेट पहनकर ही ड्यूटी दें।
विज्ञापन


नाकों पर पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि इंटरनेशनल बार्डर से आतंकी घुसपैठ कर शहर तक पहुंच सकते हैं। क्योंकि जम्मू में दरबार है, तो आतंकी किसी न किसी तरह से इसमें खलल डालना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी की तरफ से भी पुलिस अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करें। जम्मू के एसएसपी विवेक गुप्ता का कहना है कि इससे न सिर्फ जवान सुरक्षित होंगे, बल्कि किसी हमला होने पर वह लड़ने में भी सक्षम होंगे। सिस्टम को सुधारने की दिशा में कुछ कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed