फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces arrested Seven Suspected in Pulwama attack at south kashmir

पुलवामा हमले में शक पर सात युवा गिरफ्तार, पाक आतंकी कामरान ने त्राल में रची थी साजिश

Sat, 16 Feb 2019 01:33 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 16 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Security forces arrested Seven Suspected in Pulwama attack at south kashmir

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले मामले में सुरक्षा बलों ने शक के आधार पर सात युवाओं को हिरासत में लिया है। पुलवामा व अवंतीपोरा में वीरवार की रात छापेमारी कर इन्हें आत्मघाती हमला में शक के आधार पर हिरासत में लिया है। फिलहाल इनसे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुलवामा के त्राल के मिदूरा में हमले की साजिश रचे जाने की बात सामने आ रही है। हमले की पूरी योजना जैश के पाकिस्तानी आतंकी कामरान ने बनाई थी। इसके पुलवामा, अवंतीपोरा एवं त्राल के इलाके में सक्रिय होने की सूचना है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जैश के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) की भी तलाश की जा रही है जिसने हमले के लिए विस्फोटक तथा अन्य सामग्री का इंतजाम किया था। ज्ञात हो कि हमले के बाद जैश ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें काकापोरा पुलवामा के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद डार के  हमले को अंजाम देने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनआईए व फोरेंसिक टीम ने इकट्ठा किए सबूत

केंद्र सरकार ने आतंकी हमले की जांच के लिए एनआईए की 12 सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसने शुक्रवार सुबह लेथपोरा स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम सबूत इकट्ठा किए। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके का दौरा कर आवश्यक सबूत लिए। शनिवार को भी टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित करेगी। जांच टीम का कहना है कि एक बार पूरा विश्लेषण कर लिया जाए तब कुछ भी स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed