फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security beefed up in Katra and Vaishno Devi Bhawan for Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा को लेकर कटड़ा से भवन तक हर कोने पर सुरक्षा का पहरा, CCTV से 24x7 निगरानी

Mon, 30 Jun 2025 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 30 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए कटड़ा और वैष्णो देवी भवन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां हर आने-जाने वाले की जांच कर रही हैं और पूरे क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।
 

विज्ञापन
Security beefed up in Katra and Vaishno Devi Bhawan for Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए मां वैष्णो देवी भवन और धर्मनगरी कटड़ा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कटड़ा से सटी सभी सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और आने-जाने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।कटड़ा-जम्मू मार्ग पर नोमाई चेक पोस्ट पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। कटड़ा-जम्मू मार्ग, कटड़ा-उधमपुर मार्ग और कटड़ा-रियासी मार्ग पर सुरक्षा बलों की लगातार गश्त जारी है, और हर राहगीर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कटड़ा में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियों के अधिकारी व जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों पर भी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार गश्त पर हैं। मां वैष्णो देवी भवन परिसर में पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी तैनात हैं, और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें भी लगातार जारी हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: मौसम देगा शिवभक्तों का साथ, छह जुलाई तक नहीं फेरबदल के आसार, यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed