{"_id":"f7ce36d8969fa7a879780810a5ca391e","slug":"security-beefed-up-at-gmc-emergency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी की इमरजेंसी का सुरक्षा कवच बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी की इमरजेंसी का सुरक्षा कवच बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी की इमरजेंसी में मंगलवार को सुरक्षा कवच बढ़ा दिया गया। तीमारदारों और डाक्टरों के बीच आए दिन हो रही झड़प की घटनाओं को रोकने के लिए 8-10 राज्य पुलिस के जवान राउंड द क्लॉक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान अलग से कवर देंगे। तीमारदारों की भीड़ को रोकने की कवायद भी शुरू हो गई है। जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार इमरजेंसी में सुरक्षाकर्मियों की तादाद बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों तीमारदारों और डाक्टरों के बीच झड़प के बाद डाक्टरों ने तीन बार हड़ताल करके कामकाज बंद किया था। इन तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद ही डाक्टर काम पर लौटे थे।
विज्ञापन
जीएमसी में डाक्टरों और अधिकारियों के बीच हुई दो अहम बैठकों के बाद सुरक्षा को बढ़ावा देने पर काम शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह की शिफ्ट में पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ये कर्मी झड़प की घटनाओं को रोकने और तीमारदारों की भीड़ को नियंत्रित करने पर काम करेंगे। जीएमसी की इमरजेंसी में संबंधित सीएमओ की निगरानी में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
इसमें अगर तीमारदारों की ओर से कोई मारपीट की घटना की जाती है तो दो घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लगाने का प्रावधान रहेगा। इमरजेंसी में शीघ्र गेट पास सिस्टम भी शुरू किया जा रहा है। गेट पास होने पर ही कोई तीमारदार इमरजेंसी में दाखिल हो सकेगा। डाक्टरों की ओर से सुझाव में एक मरीज के साथ दो ही गेट पास जारी होंगे।
जिसमें क्रमभर तरीके से तीमारदार मरीज के पास जा सकेंगे। इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक्स सर्विसमैन को लाने की भी कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए बजट जुटाने पर काम होने लगा है। झड़पों के मामले और डाक्टरों की बार बार हड़ताल को जीएमसी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।