{"_id":"6a1d5edc70cff3379a0c9057","slug":"security-arrangements-reviewed-for-amarnath-yatra-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा: जम्मू से लेकर बालटाल तक सुरक्षा चाक-चौबंद, आईजीपी ने किया रूट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा: जम्मू से लेकर बालटाल तक सुरक्षा चाक-चौबंद, आईजीपी ने किया रूट का निरीक्षण
Mon, 01 Jun 2026 03:59 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:59 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू में डिविजनल कमिश्नर और आईजीपी ने भगवती नगर बेस कैंप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
सुरक्षाबल।
- फोटो : बसित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा तेज कर दी है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त यानि रक्षाबंधन को संपन्न होगी। यात्रा दो मार्गों पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) से संचालित होगी।
विज्ञापन
सोमवार को जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी ने भगवती नगर बेस कैंप का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, आरएफआईडी सेंटर, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता, आवास और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भगवती नगर बेस कैंप में यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सफाई, लंगर, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिविजनल कमिश्नर ने बताया कि 10 जून तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी, क्यूआरटी तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी ने काठुआ, सांबा और लखनपुर क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को हाईवे और सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा है कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से इस बार यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की जा रही है।