{"_id":"5d84eb988ebc3e01376a923f","slug":"security-arrangements-for-navratra-dussehra-festivals-discussed-by-ig-zone-jammu-mukesh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में नवरात्र और दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में नवरात्र और दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
Fri, 20 Sep 2019 08:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:39 PM IST
सार
- खुफिया एजेंसियों को अपने सोर्स सक्रिय करने के लिए कहा गया
- आईजी जम्मू ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक
विज्ञापन
ig jammu mukesh singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बार्डर और एलओसी से घुसपैठ की खबरें आ रही हैं। इसे लेकर पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। खासकर अब जबकि नवरात्र महोत्सव और दशहरे के साथ कई पर्व आने वाले हैं, तो एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। शुक्रवार को आईजी जम्मू ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर त्यौहारिक सीजन की सुरक्षा पुख्ता करने पर जोर दिया। कहा कि सभी एजेंसियां अपने सोर्स सक्रिय कर लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना के पहले ही उसका पता लगाया जा सके।
आईजी मुकेश सिंह ने पुलिस, अर्धसैनिक बल, सेना, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ इसे लेकर बैठक की। कहा कि नेशनल हाइवे पर रात के समय गश्त बढ़ा दें। घुसपैठ के तमाम रूटों पर संयुक्त रूप से पुलिस और अर्धसैनिक बलों के नाके बढ़ाएं और अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करें। सभी एजेंसियों से आपस में तालमेल बढ़ाकर काम करने के लिए कहा गया। सतर्कता पहले से अधिक बढ़ाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई जानकारी मिले तो एक दूसरे के सांझा करें। इससे किसी भी घटना पर काबू पाने में मदद मिलेगी। इससे पहले एसएसपी जम्मू ने शहर में महोत्सव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। सभी अधिकारियों ने अपने अपने बनाए गए प्लान की जानकारी सांझा की।
विज्ञापन
बैठक में बीएसएफ, सेना, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा डीआईजी उधमपुर रियासी, डोडा किश्तवाड़, जम्मू सांबा कठुआ, राजोरी पुंछ भी मुख्य रूप से शामिल हुए। कटड़ा के माता वैष्णो देवी स्थल पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी