फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security arrangements counting for election

मतगणना के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Mon, 22 Dec 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Dec 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
security arrangements counting for election

शहर के खेवरा क्षेत्र के सरकारी पीजी कालेज में ईवीएम मशीनों को रखा गया है। इसे देखते हुए जिला चुनाव आयोग ने कड़े कदम उठाते हुए पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। कालेज भवन के करीब 200 मीटर के आगे पीछे किसी को भी खड़े रहने की भी अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


ऐसा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी राजोरी जितेंद्र कुमार सिंह ने दी। डीसी ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चारों विस क्षेत्रों से लाई गई ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में कालेज भवन में बनाए गए चार स्ट्रांग रूमों में रखा गया है। पूरे खेवरा क्षेत्र में सोमवार शाम से धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद भवन में जाने की अनुमति सिर्फ प्रत्याशियों और उनके साथ आए एजेंटों को ही होगी। उनके अलावा कोई अन्य पार्टी कार्यकर्ता या समर्थक भवन के अंदर नहीं जा पाएगा। वोटों की गिनती के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में कालेज परिसर और स्ट्रांग रूमों के आगे-पीछे सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। मतगणना के दौरान किसी भी प्रत्याशी को भाषण देने की अनुमति भी नहीं होगी। चारों स्ट्रांग रूमों में वोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।


हर दो घंटे बाद जानकारी प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूप भी स्थापित किए गए हैं। कालेज परिसर के आगे-पीछे और भीतर भीड़ जमा न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम से पूरी जानकारी आम जनता तक पहुंचती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed