फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security,american rifal,jk police, jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर पुलिस करेगी अमेरिका की सिग सौर राइफल का इस्तेमाल

विज्ञापन
security,american rifal,jk police, jammu kashmir
जम्मू। आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस नई धार लगाएगी। सेना की तरह पुलिस भी अमेरिका की राइफल का इस्तेमाल करेगी। पुलिस ने इसके लिए 600 से ज्यादा राइफल खरीदने का फैसला लिया है। जल्द ही पुलिस के आयुध भंडार में यह शामिल होंगी। यहीं नहीं, पुलिस ने बुलेट प्रूफ मोर्चों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला लिया है। नए ड्रोन कैमरे भी मंगवाए जा रहे हैं, जिससे पुलिस अपने ढांचे को मजबूत करेगी। अब तक पुलिस की ओर से आतंकरोधी अभियान में एके-47 जैसी राइफल इस्तेमाल होती रही हैं, लेकिन सिगसौर गन काफी अहम साबित होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सिगसौर नाम की एमएक्स9 एमम की 100 राइफल और सिगसौर 716 वाली 500 राइफल खरीदने की योजना बनाई है। इसको विभाग जीईएम गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस के जरिए खरीदेगा। फिलहाल इस समय यह गन सेना की ओर से सीमा पर गश्त के दौरान और आतंकियों से होने वाली मुठभेड़ में इस्तेमाल की जा रही है। पिछले एक साल से यह गन इस्तेमाल हो रही है। जिसकी मारक क्षमता 500 मीटर तक होती है और एक बार में 700 राउंड निकलते हैं।
विज्ञापन

---
बुलेट प्रूफ मोबाइल मोर्चा, ड्रोन
और सर्च लाइट खरीदेगी पुलिस
पुलिस विभाग ने बुलेट प्रूफ मोबाइल मोर्चा खरीदने के लिए भी कवायद तेज कर दी है। यह मोर्चे अलग-अलग जिलों में भेजे जाएंगे। ताकि आतंकरोधी अभियान में इस्तेमाल किया जा सके। साथ ही हाइवे की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ आपरेशन और सुरक्षा व्यवस्था की हवाई निगरानी के लिए 40 नए ड्रोन भी मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सिग सौर गन की खरीद, नए बुलेट प्रूफ मोबाइल मोर्चा वाहन और ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए बाकायदा टेंडर भी जारी किया गया है। पुलिस 240 हैंड सर्च लाइट भी खरीदने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed