फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security,alert,jammu news

जम्मू शहर में 370 हटने की बरसी पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा, सुरक्षा चाक-चौबंद

विज्ञापन
security,alert,jammu news
जम्मू। अनुच्छेद 370 हटने की बरसी पर शांति व्यवस्था के लिए प्रदेश भर में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। खासकर श्रीनगर और जम्मू जिले में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बुधवार को शहर भर में पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने वाहन चालकों और राहगीरों का समान खंगाला गया। रात को भी विशेष नाके लगाकर चेकिंग जारी रही। पुलिस अफसरों ने निजी तौर पर सुरक्षा बंदोबस्त की मानिटरिंग की। डॉग स्क्वॉर्ड और बम निरोधक दस्ते की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

आतंकी हमले की आशंका पर सीमांत इलाकों से लेकर शहर तक पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हैं। सीमांत इलाकों से जम्मू आने वाले रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

---------
सुरक्षा को लेेकर पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर के कुछ क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। यहां पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी तरह का माहौल खराब करने की कोशिश न हो, इसके लिए संबंधित थानों के थानेदारों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पूरी नजर है, ताकि किसी तरह की साजिश न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू
--------
15 अगस्त पर कार्यक्रम के लिए
एमए स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एमए स्टेडियम को मुख्य कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इसे देखते हुए स्टेडियम की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। स्टेडियम के बाहर सुरक्षाकर्मियों की विशेष टुकड़ी तैनाती की गई है, ताकि आने-जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed