{"_id":"61e7cbe18a03954e513e64c4","slug":"security-alert-in-jammu-and-kashmir-fear-of-terrorist-attack-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Security Alert in Jammu and Kashmir: गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, पठानकोट-जम्मू राजमार्ग पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Security Alert in Jammu and Kashmir: गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, पठानकोट-जम्मू राजमार्ग पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
Wed, 19 Jan 2022 01:59 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:59 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद जम्मू-पठानकोर्ट समेत कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चेकिंग और गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू के एमए स्टेडियम के पास चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है। एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है। इसके चलते कश्मीर से लेकर पठानकोट तक सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षाबल आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवानों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पंजाब में आतंकी गतिविधि तेज होने और आईईडी मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
इसी के तहत पठानकोट-जम्मू हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी जवानों ने गश्त तेज कर दी है। कठुआ एवं सांबा जिले के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कश्मीर समेत जम्मू के हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उधर जम्मू में गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल एमए स्टेडियम पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बीएसएफ, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।
हाईवे पर नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पाकिस्तान की ओर से मिल रही इनपुट की गणतंत्र दिवस पर आतंकी भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इसको लेकर सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने भी हाईवे पर नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा
सेना, सीआरपीएफ और पुलिस एसओजी के जवानों की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। पुलिस ने हाईवे पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जिले के घगवाल में पुलिस थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने पुलिस जवानों के साथ हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की जांच की। इसके साथ कोविड-19 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।